मुंबई। टी-20 विश्वकप के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस बार ईशान किशन की वापसी हुई है, जबकि वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। सूर्यकुमार यादव कप्तान, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांडया, शिवम दुबे, अक्षर पटेल उपकप्तान, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्शित राणा, अर्र्शदीप सिंह, कुलदीप कुमार यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और ईशान किशन।
यह टीम विश्वकप के लिए चुनी गई है। टीम सेलेक्शन के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगवाई में भारतीय चयनकर्ताओं ने मुंबई में टीम का चयन किया। बैठक के बाद दोपहर सवा 2 बजे 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। बता दें कि टी20 वल्र्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और टी20 सीरीज भी खेली जानी है। यह सीरीज 11 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज
11 जनवरी—बड़ोदरा (पहला वनडे)
14 जनवरी—राजकोट (दूसरा वनडे)
18 जनवरी—इंदौर (तीसरा वनडे)
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज
21 जनवरी—नागपुर (पहला टी-20)
23 जनवरी—रायपुर (दूसरा टी-20)
25 जनवरी—गुवाहाटी (तीसरा टी-20)
28 जनवरी—विशाखापट्टनम (चौथा टी-20)
31 जनवरी—तिरुवनंतपुरुम (5वां टी-20)
सात फरवरी से टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को होनी है और इसका खिताबी मुकाबला 20 मार्च को निर्धारित है। गत चैंपियन भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में स््र, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीम शामिल हैं।





