श्रीनगर गढ़वाल: रातभर जलता रहा करैंखाल का जंगल, धुएं ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

श्रीनगर गढ़वाल (पौड़ी)। श्रीनगर-पौड़ी रोड पर आंचल डेयरी के ऊपर करैंखाल का जंगल बुधवार रातभर धू-धू कर जलता रहा।जंगल में लगी आग से पूरे क्षेत्र में चारों ओर धुआं छाया रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर लगी इस आग के कारण उड़ी राख से गुरुवार सुबह घरों की छत और आंगन पटे रहे।श्रीनगर-पौड़ी रोड से सटे करैंखाल के जंगल में नागराजा मंदिर के समीप से एसएसबी फायरिंग रेंज के पास तक का जंगल बुधवार को आग की चपेट में आ गया था। रातभर जंगल में आग की लपटें दिखाई देती रहीं।क्षेत्र में पिछले पंद्रह दिनों के भीतर खोला और श्रीकोट के जंगलों में भी आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।सिविल सोयम वन प्रभाग श्रीनगर के रेंजर आरपी कुकरेती ने बताया कि आग करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में फैली थी। विभागीय टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

उन्होंने कहा कि जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए आम जनता का सहयोग भी भी जरूरी है।ग्रामीण क्षेत्रों में पहले भी जंगलों में आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। यदि कोई असामाजिक तत्व आग लगाने की घटनाओं में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *