श्रीदेवी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन 37 साल पहले रिलीज हुई एक फिल्म उनके करियर और यशराज फिल्म्स दोनों के लिए गेम चेंजर साबित हुई. उस दौर में यशराज फिल्म्स लगातार संघर्ष कर रहा था और उसे एक बड़ी हिट की सख्त जरूरत थी. ऐसे समय में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने बजट से करीब तीन गुना कमाई की और बैनर को नई जिंदगी दे दी. फिल्म में श्रीदेवी की अदाकारी और डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसका एक मशहूर गाना आज भी हर शादी और संगीत समारोह की शान माना जाता है, जिस पर दुल्हनें खास तौर पर डांस करना पसंद करती हैं.
कौन सी है फिल्म?
हम बात कर रहे हैं फिल्म चांदनी की. इस फिल्म का गाना ‘मैं ससुराल नहीं जाउंगी डोली रख दो कंहारों’ उस वक्त जितना बड़ा हिट रहा था, आज भी उतना ही सुना जाता है और पसंद किया जाता है. इस गाने पर यूट्यूब में 152 मिलियन से अधिक व्यूज हैं. उस समय लगातार कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद यशराज फिल्म्स आर्थिक संकट से गुजर रही थी. ऐसे में श्रीदेवी की फिल्म ‘चांदनी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके यशराज को नया जीवनदान दिया. इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना लीड रोल में थे.
रेखा थी पहली पसंद
डायरेक्टर यश चोपड़ा पहले ‘चांदनी’ के लीड एक्ट्रेस के तौर पर रेखा को साइन करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और श्रीदेवी का नाम सजेस्ट किया था. इसके बाद श्रीदेवी को साइन किया गया और ये उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई.





