सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को फेफड़े से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में दाखिल किया गया है। उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं। परिवार के सदस्य उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही देखरेख
अस्पताल प्रशासन ने उनकी वर्तमान स्थिति को स्थिर बताया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में उनकी सेहत को लेकर चिंता का माहौल है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *