रूस ने चेताया, ईरान युद्ध का परिणाम पड़ सकता है उलटा

नई दिल्ली, एजेंसी। रूस ने अमेरिका और इजरायल को ईरान के खिलाफ युद्ध के परिणामों को लेकर चेतावनी दी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि इससे ईरान परमाणु हथियार विकसित कर सकता है, जिसे अमेरिका रोकना चाहता है।

मॉस्को, रॉयटर्स। रूस ने ईरान युद्ध का परिणाम उलटा पड़ने को लेकर चेतावनी दी है। उसने कहा है कि अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान के खिलाफ शुरू किया गया युद्ध उस परिणाम का कारण बन सकता है, जिसे वे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इससे ईरान और उसके पड़ोसी अरब देश भी परमाणु हथियार हासिल करने के प्रयास कर सकते हैं।रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि इसका तार्किक परिणाम यह होगा कि ईरान में ऐसी ताकतें उभरेंगी, जो वही करेंगे जिसे अमेरिका रोकना चाहते है – एक परमाणु बम हासिल करना। अमेरिका उन पर हमला नहीं करता, जिनके पास परमाणु बम होते हैं।

लावरोव ने कहा कि मॉस्को ने अभी तक कोई सुबूत नहीं देखा है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित कर रहा है। इजराइल को क्षेत्र का एकमात्र परमाणु-सशस्त्र देश माना जाता है, जिसे वह तो स्वीकार करता है और ही नकारता है।

खाड़ी देशों के नेताओं की चिंता

लावरोव ने मंगलवार को ओमान के अपने समकक्ष से फोन पर बातचीत की। इधर, रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खाड़ी देशों के नेताओं की चिंताओं से ईरान को अवगत कराएंगे। उन्होंने सोमवार को इन नेताओं से फोन पर बातचीत की थी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पत्रकारों से कहा कि पुतिन निश्चित रूप से क्षेत्र में तनाव दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *