7 सितम्बर को दोपहर बाद बंद हो जाएंगे राममंदिर के कपाट

अयोध्या। अयोध्या में सात सितंबर को चंद्र ग्रहण के कारण राममंदिर सहित सभी मंदिरों के कपाट दोपहर बाद बंद हो जाएंगे।
सूतक लगने के कारण राममंदिर में सात सितंबर रविवार को आधे समय ही रामभक्त दर्शन कर सकते हैं। चंद्रग्रहण रात्रि 9:58 पर लग रहा है। चन्द्रग्रहण लगने के नौ घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है, जिसके कारण राममंदिर सहित सभी मंदिरों में दर्शन पूजन अर्चन बंद हो जाएगा।
ज्योतिषाचार्य साकेत शरण मिश्र ने बताया कि सूतक काल लगने के कारण अयोध्या के राम मंदिर समेत सभी मठ मंदिरों के कपाट सूतक काल शुरू होते ही बंद हो जायेगे। दोपहर आरती के बाद भगवान राम लला समेत रामनगरी के सभी मंदिरों के पट बंद होगे और आठ सितंबर की सुबह पुनः राम मंदिर के साथ अयोध्या के भी मठ मंदिर खुल जाएंगे और पूजा पाठ शुरू हो जाएगा। ज्योतिष के जानकार के अनुसार रात्रि 11:05 से 12:05 तक ग्रहण काल होगा। रात्रि 1:26 चन्द्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा, इसको मोक्ष कहा जाता है।
राममंदिर का प्रबंध कार्य देख रहे गोपाल राव का कहना है कि चंद्रग्रहण लगने से नौ घंटे पहले राममंदिर के पट बंद कर दिए जायेंगे। अयोध्या की परंपरा का राममंदिर में पूर्ण रूप से पालन होगा। चंद्र ग्रहण को ले करके जो भी वैदिक पुरोहितों का सुझाव होगा उस पर अमल किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार दोपहर से रामलला का मंदिर का पट बंद होगा पुनः आठ सितंबर को विधिविधान के साथ राममंदिर में राम भक्त कर दर्शन करेंगे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *