पीएम मोदी के न्योते पर भारत आ रहे हैं पुतिन

पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत दौरे पर

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के बुलावे पर भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने इस खबर की पुष्टि की है। यात्रा के दौरान तेल खरीद, रक्षा और व्यापार जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में एक दावत का आयोजन किया जाएगा, जहां दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि इस दौरे में रूसी राष्ट्रपति से तेल खरीद के साथ रक्षा और व्यापार जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

इसी साल अगस्त में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल के मॉस्को दौरे के दौरान पुतिन के भारत दौरे की घोषणा की गई थी। हालांकि, उस समय तारीखें फाइनल नहीं हुई थीं। PM मोदी और पुतिन बाद में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट के दौरान चीन में मिले थे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *