पंजाब बाढ़ : बीएसएफ के जवान बने फरिश्ते, अब तक 1200 लोगों को जिंदा बचाया

फिरोजपुर . पंजाब के बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती जिलों में बीएसएफ ने अदम्य साहस दिखाते हुए अब तक 1200 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया. इस दौरान बीएसएफ ना सिर्फ बाढ़ प्रभावित लोगों का बचा रही है, बल्कि मेडिकल कैंप, राशन और राहत सामग्री जैसे सुविधा भी मुहैया करवा रही है.
पंजाब के सीमावर्ती जिलों में आई भीषण बाढ़ के बाद, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अदम्य साहस और पेशेवर कौशल के साथ निरंतर बचाव और राहत अभियान चलाकर आशा की किरण बनकर उभरा है. गुरदासपुर के सीमावर्ती गांव दिल्लरपुर खेड़ा, मकोरा और चकमकोड़ा गांव में बीएसएफ की वाटर विंग टीमों ने नावों से 200 से ज्यादा नागरिकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला.
इसी के साथ बीएसएफ ने फिरोजपुर जिले के कालूवाला, निहालेवाला, निहाला लवेरा, धीराघारा, बग्गे वाला और कई अन्य सीमावर्ती गांवों में पिछले कुछ दिनों में 1000 से ज्यादा गांव वालों को बचाया गया और उन्हें बाढ़ग्रस्त सतलुज नदी पार कराई गई. फाजिल्का जिले के महार जमशेर गांव से कुछ बीमार बुजुर्गों को बढ़ते जलस्तर के बीच सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *