निजी बस चंबा के तीसा में मोड़ से बेकाबू होकर गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

चंबा. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर से हादसा हुआ है. यहां पर तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह निजी बस हादसे का शिकार हो गई. बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही शर्मा निजी बस चालुज मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 7 बजकर 15 मिनट पर यह हादसा पेश आया.

बताया जा रहा है कि ड्राइवर और कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत हो गई है. यह बस शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी और अभी महज तीन किलोमीटर का सफर किया था कि हादसे का शिकार हो गई. जबकि भाजपा विधायक हंस राज ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है.

चंबा जिला आपदा प्रबंधन (डीडीएमए)ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है और 11 लोग घायल हैं,  जिनमें से छह को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.  डीडीएमए ने न्यूज18 से फोन पर बातचीत में बताया कि हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है औऱ घायलों को भी पता नहीं चला है. बताया कि बस में कुल 18 लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हुआ.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *