देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ-2027 को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी देकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जिन कार्यों के शासनादेश (जीओ) अभी तक जारी नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल जारी किया जाए। साथ ही एक करोड़ रुपये से कम लागत के अस्थायी कार्यों की संस्तुति के लिए आयुक्त गढ़वाल की अध्यक्षता वाली समिति को अधिकार दिए जाएंगे। कुंभ से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों चंडी देवी मंदिर और मंशा देवी मंदिर के कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।मुख्य सचिव ने टेंट, बैरीकेडिंग और अन्य व्यवस्था के लिए एजेंसियों के चयन हेतु बिडिंग प्रक्रिया तत्काल शुरू करने को कहा। सभी विभागों के सचिवों और विभागाध्यक्षों को अपने स्तर से शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुंभ कार्यों की पारदर्शिता के लिए आडिट टीम तैनात करने के निर्देश भी दिए। सूचना, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को अगली बैठक में अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा, जबकि मेलाधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
कनखल क्षेत्र में यातायात दबाव को कम करने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही सभी निर्माण कार्यों को अक्टूबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि विभिन्न विभागों के 191.30 करोड़ लागत के कुल 33 कार्य स्वीकृत हैं। इनमें से 31 कार्यों पर काम शुरू हो चुका है, जबकि शेष दो कार्यों की निविदा प्रक्रिया जारी है। उन्होंने सभी कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने का आश्वासन दिया।मुख्य सचिव ने सभी कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय सचिव प्रत्येक बैठक में





