शक्तिशाली भूकंप तीव्रता 6.9 : फिलीपींस में 31 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

मृतकों की बढ़ सकती है संख्या

मनीला: फिलीपींस में मंगलवार-बुधवार की रात आए 6.9 तीव्रता शक्तिशाली भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। इस भूकंप में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, घरों और इमारतों की दीवारें ढह गईं और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देश के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र बोगो शहर से लगभग 17 किमी दूर था। बोगो मध्य फिलिस्तीन के सेबू प्रांत का एक तटीय शहर है, जिसकी आबादी 90,000 हजार है। बोगो में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एक पहाड़ी गांव में भूस्खलन से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने एपी को बताया कि इस इलाके में आना-जाना मुश्किल है। उन्होंने आगे ताया कि कुछ बचे लोगों लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *