पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से की बात

नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत और अमेरिका के बीच उच्च स्तर पर अहम बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात कर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने की जरूरत पर दोनों नेताओं ने गंभीरता से विचार किया, क्योंकि यह वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण

अमेरिकी राजदूत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत में पश्चिम एशिया के हालात और समुद्री सुरक्षा पर फोकस रहा। दोनों नेताओं ने माना कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना जरूरी है ताकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब इस्राइल-ईरान तनाव के कारण क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
बातचीत के दौरान भारत ने तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सुगम बने रहना पूरी दुनिया के लिए बेहद जरूरी है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में स्थिरता और शांति के प्रयासों को लेकर संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।पीएम मोदी ने मंगलवार को ही श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से भी फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अवरोधों पर विचार किया। इस बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, राष्ट्रपति दिसानायके से पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और इस दौरान हमने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाले व्यवधानों पर विशेष ध्यान दिया गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *