सोनिया गांधी की किताब में पीएम मोदी का भी जिक्र: कहा- आमने-सामने आने पर नहीं मिलाते हैं आंखें

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा है कि दोनों के बीच कभी वास्तविक बातचीत नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि जब भी दोनों आमने-सामने आते हैं तो मोदी उनसे नजरें मिलाने से बचते हैं। सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भारत के विचार के लिए लड़ रहे हैं और वह अपने विचारों के लिए।सोनिया गांधी ने ये बातें अपनी बहुप्रतीक्षित संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में लिखी हैं। र्परकॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित यह किताब मंगलवार को बाजार में आई। सोनिया ने किताब में लिखा है कि नरेंद्र दामोदरदास मोदी 12 साल से अधिक समय से देश के प्रधानमंत्री हैं और अब उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है। इसके बावजूद उनकी मोदी से कभी कोई वास्तविक बातचीत नहीं हुई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories