दीपावली के बाद पहाड़ों की रानी मसूरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, जाम से जूझते रहे सैलानी

मसूरी। दिवाली के बाद मसूरी में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। सोमवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में सैलानी शहर पहुंचे। इससे पर्यटक स्थल गुलजार रहे लेकिन यातायात जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई।सुबह से शाम तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते दिनभर यातायात का दबाव बना रहा। पुलिसकर्मी लगातार जाम खुलवाने और यातायात सुचारु करने में जुटे रहे। हालांकि, वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के चलते स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories