नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। अमित शाह के साथ इस मुलाकात के बारे में सूर्यकुमार ने कहा कि यह उन दुर्लभ मुलाकातों में से एक है जो उन सीमाओं को आगे बढ़ाती हैं जिनके वजूद का कभी पता ही नहीं था। सूर्यकुमार ने इससे कुछ दिन पहले परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार ने लिखा, अपने परिवार के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। यह उन दुर्लभ मुलाकातों में से एक है जो उन सीमाओं को आगे बढ़ाती हैं जिनके वजूद का कभी पता ही नहीं था। उनके दृष्टिकोण की दूरदर्शिता से वास्तव में बहुत प्रेरणा मिली, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर खेल और अध्यात्म तक के असाधारण विषयों पर आधारित है।





