पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण संग कर सकते हैं

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड दौरा आस्था व विकास का संगम बनेगा। माना जा रहा है कि अप्रैल में देहरादून से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के लिए आ रहे प्रधानमंत्री मोदी यहां स्थित ऐतिहासिक मां डाट काली मंदिर में दर्शन भी कर सकते हैं।प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए डाट काली के निकट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की भूमि में उद्घाटन कार्यक्रम किया जा सकता है।मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी इसकी संभावना तलाश करने के लिए क्षेत्र का दौरा किया।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के लिए गेमचेंजर परियोजना माना जा रहा है। 11,970 करोड़ रुपये की लागत वाले इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने पर देहरादून से दिल्ली तक सफर ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व दिल्ली को जोडऩे वाला 211 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस सड़क का 12 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड रोड के रूप में उत्तराखंड में है।इससे पर्यटन, व्यापार तथा निवेश को नया प्रोत्साहन मिलेगा। खासतौर पर चारधाम यात्रा और वीकेंड टूरिज्म के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।अब सभी की नजरें प्रधानमंत्री के संभावित दौरे पर टिकी हैं। यह एक्सप्रेसवे डाट काली के निकट समाप्त होगा।

ऐसे में लोकार्पण कार्यक्रम इसी स्थल पर कराने की तैयारी है ताकि शहर का यातायात प्रभावित न हो। इस कड़ी में मुख्य सचिव ने डाट काली के निकट उपयुक्त स्थान के चयन को लेकर निरीक्षण किया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, वीवीआइपी मूवमेंट और जनसुविधाओं के संबंध में भी चर्चा की गई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *