बहराइच, एजेंसी। संपत्ति के लिए बेटे ने खूनी खेल खेला। माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला। वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। भारी पुलिस बल तैनात है। आगे पढ़ें पूरी घटना यूपी के बहराइच में रविवार की आधी रात करीब 1:30 बजे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संपत्ति के मामले को लेकर शुरू हुई कहासुनी में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला करके माता-पिता, दादी और बहन को मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया तो उस पर भी छोटे भाई ने हमला कर कर दिया। इससे वह भी घायल हो गया। संघर्ष में हमलावर भाई भी घायल हुआ है।





