देहरादून में नगर परिक्रमा आज, चौक चौराहों पर पुष्पवर्षा कर होगा स्वागत

देहरादून । देहरादून के ऐतिहासिक झंडेजी मेले के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संगत ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज झंडेजी मेले के दूसरे दिन दरबार साहिब में भारी भीड़।

 दून का ऐतिहासिक झंडेजी के आरोहण के दूसरे दिन सुबह से लेकर देर शाम तक श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में माथा टेकने को भीड़ उमड़ी रही। पूरा परिसर गुरु महाराज के जयकारों से गुंजायमान रहा। परंपरानुसार मेले के तीसरे दिन आज दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में नगर परिक्रमा होगी। विभिन्न जगहों पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे।सोमवार सुबह से ही विभिन्न जगहों पर ठहरी संगत का दरबार साहिब में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए संगतें कतारों में खड़ी रहीं। श्रीमहंत ने संगतों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद संगत ने झंडेजी की परिक्रमा कर मन्नत मांगी। साथ ही परिसर में दीये भी जलाए।इस बार दरबार साहिब परिसर में छोटे लंगर के साथ फल के स्टाल लगाए थे, जिन्हेंं श्रद्धालुओं में बांटा गया। दरबार साहिब परिसर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं श्री महाकाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्तदान हुआ।
देहरादून: दिनभर दरबार साहिब परिसर में गुरु महिमा व गुरु के भजनों की धूम रही। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर वातावरण में संगतों ने गुरु महिमा का गुणगान किया और पूरा परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया। गुरु बिन घोर अंधेरा, गुरु से ही उजियारा, सतगुरु तेरी महिमा अपरम्पार, मेरे सतगुरु दाता मेहर कर दाता जैसे भजनों के साथ-साथ श्री गुरु राम राय महाराज की महिमा का बखान करते अनेक भजन गूंजते रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *