महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली, एजेंसी।  प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल ने हाल ही में एक चर्चित निर्देशक पर गंभीर आरोप लगाया है। वायरल गर्ल का कहना है कि एक परिचित फिल्म निर्देशक फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करता है।बीते साल प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आई युवती ने अपने एक परिचित फिल्म निर्देशक पर गंभीर आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार को वायरल गर्ल ने आरोप लगाया कि उसका एक परिचित फिल्म निर्देशक फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है।युवती ने कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया। वायरल गर्ल ने केंद्र सरकार और केरल तथा मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों से मदद भी मांगी। उसने दावा किया कि उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अपने पति के साथ आई युवती ने मीडिया को बताया कि उसके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और उन्हें लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।वायरल गर्ल ने यह दावा भी किया कि डायरेक्टर उनके बारे में बुरा-भला कह रहे थे और वे उन्हें अपनी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनाएंगे। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘उनकी फिल्मों का हिस्सा कौन बनना चाहेगा? वे बहुत ही बुरे और घिनौने इंसान हैं। वे फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं। उनका नाम लेते हुए भी मुझे शर्म आती है’।

शादी को ‘लव जिहाद’ बताने पर तोड़ी चुप्पी
वायरल गर्ल ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से यह भी गुजारिश की है कि वे उनकी शादी को लेकर उनके पति पर गलत आरोप न लगाएं। उन्होंने कहा, ‘हमारी शादी एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। यह बात देश में हर कोई जानता है। डायरेक्टर चाहते हैं कि लोग आपस में लड़ें। वे हमारी शादी को ‘लव-जिहाद’ कह रहे हैं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं’। युवती ने कहा, ‘अगर मुझे फरमान (वायरल गर्ल का पति) से अलग करने की कोई भी कोशिश की गई, तो हम आत्महत्या कर लेंगे। मैं उसके बिना नहीं रह सकती। हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वायरल गर्ल ने यह भी दावा किया कि डायरेक्टर उसकी और फरमान से शादी से खुश नहीं है। वहीं, वायरल गर्ल के पति फरमान ने भी आरोप लगाया कि डायरेक्टर उसे ‘आतंकवादी’ बता रहा था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *