नहीं रहे महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर

मुंबई। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर पंकज धीर का निधन सिनेमा जगत को बड़ी क्षति से कम नहीं है. 15 अक्टूबर, 2025 को वह कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए. उनके निधन से बी-टाउन में मातम छा गया है. उनका अंतिम संस्कार पवन हंस में किया गया. वह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. ऐसे में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. 68 साल के पंकज की अंतिम यात्रा में सलमान खान, मुकेश ऋषि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कुशाल टंडन जैसे सितारे पहुंचे. इस दौरान कुशाल ने निकितिन के साथ दिग्गज अभिनेता की अर्थी को कंधा भी दिया.
फिल्म इंडस्ट्री के तमाम चर्चित सितारे पंकज धीर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। सलमान खान भी पंकज धीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचें। उनकी आंखों में दुख साफ नजर आया।
पंकज धीर के अंतिम संस्कार में निकितिन धीर भावुक हो गए। पिता को आखिरी विदाई देते हुए वे टूट चुके हैं। इस दौरान करीबी और परिचितों ने निकितिन को संभाला। सलमान खान भी उन्हें गले लगाकर संबल देते दिखे।
अभिनेता पंकज धीर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई हैरान है। तमाम सितारे पंकज धीर के आखिरी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दिग्गज अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी भी पंकज धीर के परिवार से मिलने पहुंचीं। पंकज धीर के अंतिम संस्कार में एक्टर कुशाल टंडन भी उन्हें विदा करने पहुंचे। इसके अलावा ‘महाभारत’ में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर भी पंकज धीर के आखिरी दर्शन को पहुंचे। पंकज धीर के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान खान और कुशाल टंडन एक-दूसरे से गले मिलते दिखे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *