ईरान की धमकी : सत्ता परिवर्तन की कोशिश की तो उड़ा देंगे इजरायली

नई दिल्ली, एजेंसी। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सत्ता परिवर्तन की कोशिश की जाती है तो इजरायल के डिमोना परमाणु साइट पर हमला किया जाएगा। ईरान के सेमी-ऑफिसियल ISNA न्यूज एजेंसी ने ईरानी के एक सैन्य अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी है। ईरानी सैन्य अधिकारी की चेतावनी उस वक्त आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधनमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बार बार सत्ता परिवर्तन को लेकर चेतावनी दी है। हालांकि कुछ अधिकारियों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप अचानक शर्तें पूरी होने की बात कहकर युद्ध से पीछे भी हट सकते हैं, लेकिन सीनियर इजरायली अधिकारियों के हवाले से जेरूशलम पोस्ट ने कहा है कि ‘ट्रंप तब तक युद्ध में बने रहेंगे जब तक असल में ईरान में सरकार बदलना संभव नहीं हो जाएगा।’

डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को बीच मझधार में छोड़ देंगे?

इजरायल के एक सीनियर अधिकारी ने जेरूशलम पोस्ट को बताया है कि “ट्रंप इस कदम को पूरी तरह से आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने पहले ही टारगेट मार्क कर लिया है। वह सरकार को बदलना चाहते हैं और उनका कोई इरादा नहीं है कि वे अपनी रफ्तार कम करें।” अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि ईरानी सरकार अभी मौजूदा हालात को संभालने में जूझ रही है इसकी वजह न सिर्फ सीनियर सरकार और मिलिट्री लीडर्स को हुआ नुकसान है, खासकर ऑपरेशन के शुरुआती पलों में, बल्कि मिड-लेवल कमांडरों, फील्ड यूनिट्स और कमांड सेंटर्स पर हुए हमले भी हैं। डिमोना न्यूक्लियर साइट को आधिकारिक तौर पर शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर कहा जाता है। ये इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में स्थित एक बेहद गुप्त परमाणु केंद्र है। इसका निर्माण 1950 के दशक में शुरू हुआ था। इजरायल ने इसे फ्रांस की गुप्त तकनीकी की मदद से इसका निर्माण किया था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *