ईरान ने रखी पांच शर्तें; ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया

तेहरान। ईरान ने कहा कि वह युद्ध तभी खत्म करेगा, जब उसकी सभी शर्तें पूरी होंगी और उसने डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम की समयसीमा तय करने के प्रयास को खारिज कर दिया। अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान ने फिलहाल अस्वीकार्य बताया और कहा कि उसकी शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं है। ईरानी सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, तेहरान ने अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा की है। लेकिन, उसकी शर्तों को स्वीकार नहीं किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा कि इस प्रस्ताव पर ईरान की शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं है। हालांकि, इसे अभी देखा जा रहा है।

‘ईरान तय करेगा कब खत्म होगा युद्ध’
तेहरान ने स्पष्ट कहा कि युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला केवल ईरान ही करेगा। उसने कहा कि वह डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध खत्म करने का समय तय नहीं करने देगा और तभी लड़ाई रोकेगा, जब उसकी सभी शर्तें पूरी होंगी।

‘क्षेत्र में समूहों के खिलाफ बंद हो सैन्य कार्रवाई’
ईरान ने यह भी कहा कि भविष्य में दोबारा युद्ध न हो, इसके लिए ठोस गारंटी दी जानी चाहिए। साथ ही उसने यह मांग भी रखी कि न केवल ईरान के खिलाफ, बल्कि क्षेत्र के अन्य समूहों के खिलाफ भी सभी सैन्य कार्रवाइयां बंद हों।उसने जोर देकर कहा कि जब तक उसकी सभी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक उसके रक्षात्मक अभियान जारी रहेंगे। उसने दोहराया कि वह अपनी ही शर्तों और समय के अनुसार युद्ध खत्म करेगा और मौजूदा अमेरिकी प्रस्ताव अभी भी उसके लिए स्वीकार्य नहीं है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *