इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी : देश को मिले 109 आइएफएस अफसर

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आइजीएनएफए) के वर्ष 2023-2025 बैच के दीक्षा समारोह के साथ ही देश को 109 आइएफएस अफसर मिल गए। जो अब अपने-अपने कैडर के राज्य में युवा वनाधिकारी के रूप में सेवा देंगे।

पासआउट होने वालों में आइएफएस के अलावा दो प्रशिक्षु अधिकारी भूटान के भी हैं। सर्वाधिक 17 अफसर मध्य प्रदेश को मिले हैं। वहीं, दीक्षा समारोह में सर्वांगीण उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार केरल कैडर के मिधुनमोहन एसबी को मिला।

बुधवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) के दीक्षांत सभागार में आइजीएनएफए के दीक्षा समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन के किया। उन्होंने प्रशिक्षु आइएफएस अधिकारियों को अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान किए गए प्रदर्शन के अनुरूप अवार्ड प्रदान किए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *