भारत ने वेस्‍टइंडीज को हराकर कटाया सेमीफाइनल का टिकट

कोलकाता एजेंसी। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने सुपर आठ के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया। भारत का सामना अब इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया है। भारत अगर वेस्टइंडीज को हरा सका तो इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का है जिन्होंने रविवार को दमदार पारी खेली। भारत के लिए सैमसन ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और अंत तक टिके रहे। सैमसन ने जैसे ही विजयी चौका लगाया, भारतीय ड्रेसिंग रूम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में पांच मार्च को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा।

ईडेन गार्डेंस में चला सैमसन का बल्ला
कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। सैमसन भले ही शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने हर भारतीय प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *