देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित होकर काम कर रही है। केंद्र के सहयोग से प्रदेश में कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग, स्वरोजगार और आधारभूत विकास को नई गति मिल रही है।शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।





