गिरोह का पर्दाफाश: पति-पत्नी मिलकर ऐसे फंसाते थे जाल में शिकार

मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद स्थित मुगलपुरा थाने पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस ने इस गिरोह में शामिल चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। महिलाएं और युवती फोन के जरिए लोगों से दोस्ती करती थीं और उन्हें मिलने के बहाने अपने घर बुलाकर वीडियो बना लेती थीं। 

धमकी देकर करते थे वसूली
वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर उनसे वसूली करते थे। गिरोह में शामिल अन्य सात आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मुगलपुरा क्षेत्र निवासी कबाड़ का काम करने वाले युवक ने 25 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह उसे एक महिला ने कॉल कर ताजपुर में मिलने के लिए बुलाया था। वह वहां पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद महिला और उसके साथियों ने उसे बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर दिया और वीडियो बनाकर उससे 85 हजार रुपये वसूल लिए और तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को मुगलपुरा थाने की पुलिस कटघर के ताजपुर निवासी रिहाना, शगुफ्ता, चांदबी, भोजपुर के धर्मपुरा निवासी इलमा और इलमा के पति सुलेमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि कई लोगों के निर्वस्त्र वीडियो और फोटो इनके मोबाइल में मिले हैं। शाम को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *