न्यूयॉर्क : स्पेसएक्स का पूरी तरह स्वचालित ड्रैगन कैप्सूल बुधवार रात को रवाना होने के बाद 585 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया। 160 किलोमीटर बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से आगे निकलने के बाद यात्रियों ने कैप्सूल के सबसे ऊपर लगी खिड़की से पृथ्वी का नजारा देखा। पृथ्वी पर लौटने के बाद सभी यात्री स्वस्थ और खुश दिखे। स्पेसएक्स के एक निजी विमान से कक्षा (ऑर्बिट) के तीन दिन तक चक्कर लगाने के बाद चार अंतरिक्ष पर्यटक अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करके शनिवार को फ्लोरिडा तट पर अटलांटिक महासागर में उतरे। उनका स्पेसएक्स अंतरिक्षयान (कैप्सूल) सूर्यास्त से कुछ देर पहले महासागर में उतरा। इस स्थान के पास से ही तीन दिन पहले वह कक्षा की सैर पर रवाना हुए थे। ऐसा पहली बार है जब कक्षा का चक्कर लगाने वाले अंतरिक्ष यान में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं था।ये अंतरिक्ष पर्यटक यह दिखाना चाहते थे कि आम लोग भी अंतरिक्ष में जा सकते हैं और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने उन्हें अंतरिक्ष में भेजा। स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल ने कहा, ‘आपके अभियान ने दुनिया को यह दिखाया कि अंतरिक्ष हम सभी के लिए है। इस पर यात्रा के प्रायोजक जारेड इसाकमैन ने कहा, ‘यह हमारे लिए बेहद रोमांचक था…अभी यह बस शुरू हुआ है।’स्पेस-एक्स के इस मिशन का नाम इंस्पिरेशन4 (Inspiration4) दिया गया था। मिशन पहली ही नजर में पिछले दो मिशनों से अलग था। दरअसल, वर्जिन गैलेक्टिक और अमेजन ने जब अपने अंतरिक्ष मिशन भेजे थे, तब उनके मालिक (वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रैनसन और अमेजन के जेफ बेजोस) भी अपनी उड़ानों में क्रू के सदस्य के तौर पर शामिल रहे थे। लेकिन इस बार का मिशन थोड़ा अलग है, क्योंकि इसे भेजने वाले स्पेस-एक्स के मालिक एलन मस्क खुद अंतरिक्ष नहीं जाएंगे। बल्कि उनकी जगह शिफ्ट4 पेमेंट्स (Shift4 Payments) के सीईओ जैरेड आइजैकमैन जाएंगे, जो कि खुद भी अरबपति हैं।इंस्पिरेशन4 मिशन की एक खास बात ये है कि यह पूरी तरह गैर-अनुभवी (नॉन-प्रोफेशनल) अंतरिक्ष यात्रियों की फ्लाइट है। यानी इस स्पेसक्राफ्ट में जाने वाले सभी लोग पिछले दोनों मिशन (वर्जिन गैलेक्टिक और अमेजन) के क्रू के मुकाबले सबसे कम ट्रेनिंग पाने वालों में हैं। जहां बाकी दोनों कंपनियों के स्पेस मिशन में एक अनुभवी एस्ट्रोनॉट शामिल किया गया था, वहीं इस मिशन में अलग-अलग क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वालों को अंतरिक्ष का बिल्कुल अनुभव नहीं है।





