टी20 : भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा मुकाबला रद्द

लखनऊ एजेंसी । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रद्द हो गया। घने कोहरे के कारण इस मैच का टॉस तक नहीं हो सका। अंपायर्स ने मैदान का छह बजे निरीक्षण किया, लेकिन मुकाबला रद्द हो गया। भारत फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसमें जीत दर्ज कर सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।

लगातार बढ़ते कोहरे के कारण मैच में देरी हो रही है। अब अंपायर 8:30 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। फिलहाल पिच को कवर से ढका गया है। मुकाबला 9:46 बजे तक शुरू हो सकता है।
लखनऊ में कोहरा के चलते फिर मैच की शुरुआत में देरी हो रही है। अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया और 8 बजे एक बार फिर मैदान के निरीक्षण का फैसला लिया।

लखनऊ में कोहरा के चलते लगातार टॉस में देरी हो रही है। अब अंपायर एक बार फिर निरीक्षण करेंगे। पिछले निरीक्षण के दौरान अंपायर्स को मुख्य कोच गौतम गंभीर से चर्चा करते देखा गया था।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। घने कोहरे की वजह से टॉस में देरी हुई है। अंपायर निरीक्षण करेंगे। अक्षर पटेल बीमार होने के कारण सीरीज से बाहर हैं। वहीं, बुमराह भी पिछला मैच नहीं खेले थे। शिवम दुबे ने बताया था कि बुमराह इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन वह 100 प्रतिशत यकीन से नहीं कह सकते हैं। अगर बुमराह वापसी नहीं कर पाते हैं तो इस बात की संभावना कम है कि भारत प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगा। यानी एक बार फिर संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *