मंडी में बादल फटने से चार लोगों की मौत, भूस्खलन से मलबे में दबीं 50 से ज्यादा गाड़ियां

मंडी। मंडी जिले में मंगलवार सुबह एक बार फिर बादल फटने जैसी भारी वर्षा ने तबाही मचाई। भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाओं से शहर की जीवन रेखा ठहर सी गई है। वहीं, इस आपदा में चार लोगों मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में पूर्व पार्षद के बेटा.बहू और पोता भी शामिल है। थ्री व्हीलर को बचाने के चक्कर में पूरा परिवार मलबे की चपेट में आ गया। जिससे तीनों की मौत हो गई। एडीएम मंडी डॉण् मदन कुमार ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे हैं।
मंडी में तबाही से भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान जेल रोडए जोनल अस्पताल मार्ग और सैंण क्षेत्र में हुआ है। भूस्खलन से कीरतपुर मनाली फोरलेन और पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।
तेज वर्षा के बाद मंडी शहर के प्रमुख क्षेत्रों में मलबे का सैलाब उमड़ पड़ा। जेल रोड में और जोनल अस्पताल वाले मार्ग में मलबा आ गया है। सैंण क्षेत्र में घरों के पास तक मलबा पहुंच गयाए जिससे लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories