पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सीएम ने पेश किया बजट बना इतिहास

देहरादून : उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार ने राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही सदन में बजट पेश किया। यह पहला मौका था जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश किया। सीएम धामी ने 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। इस बार बजट को 10 फीसदी बढ़ाया है। चुनावी वर्ष का यह बजट  गरीब, युवा, किसान व महिला सशक्तीकरण पर फोकस रहा। 

ने इस सत्र में जेंडर बजट बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16961.32 करोड़ का प्रावधा था जो कि इस बार बढ़ाकर 19692.02 करोड़ का प्रावधान किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी में धामी सरकार करीब सात माह बाद पहुंची है। सत्र के पहले दिन उत्तराखंड क्रांति दल ने दिवालीखाल में प्रदर्शन कर ताकत दिखाई। स्थायी राजधानी, अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अन्य समस्याओं को लेकर दल ने विधानसभा घेराव की योजना बनाई। इस दौरान दिवालीखाल में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच पुलिस को चकमा देकर कुछ कार्यकर्ता विधानसभा तक पहुंच गए। पुलिस ने 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियां रोक दी। गाड़ियों में हिरासत में ले जा रहे आंदोलनकरियों को उतारा। पुलिस के साथ हुई झड़प। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें आगे बढ़ने से रोका।

बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वॉकआउट

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू हो गया है। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान भवन परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बजट  की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान विपक्ष ने नारेबाजी की। इसके बाद सत्र शुरू होते ही विपक्षी नेता नारेबाजी कर वेल में पहुंचे। इसके बाद शोर के बीच ही राज्यपाल का संबोधन शुरू हुआ। बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण शुरू ही हुआ था कि कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *