जानलेवा बना समर्थकों का सैलाब: तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में 20 लोगों की मौत

करूर (तमिलनाडु): तमिलनाडु के करूर में एक चुनावी रैली के दौरान बड़ी अनहोनी हुई है। तमिल फिल्मों के स्टार और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने शनिवार को करूर में प्रचार किया। प्रचार के दौरान हजारों लोग उमड़े। बताया गया है कि विजय का भाषण सुनने के लिए जैसे ही भीड़ उमड़ी। कई थावेका कार्यकर्ता और आम जनता एक के बाद एक बेहोश हो गए। इसके बाद बेहोश हुए लोगों को एंबुलेंस से करूर अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका गहन उपचार किया जा रहा है। उधर, तमिलनाडु सरकार में मंत्री एम सुब्रमण्यम का दावा है कि रैली में 20 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

वहीं सीएम एमके स्टालिन ने घटना को लेकर चिंता जाहिर की है। वहीं मंत्री, शीर्ष अधिकारी, पुलिस अधिकारी करूर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *