बंगाल चुनाव : उत्तराखंड के CM धामी चार सीटों पर करेंगे प्रचार

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में संतों की ओर से धर्म संरक्षक घोषित किए गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

भाजपा ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए धामी को उतारा है। एक दिन बाद यानी आठ अप्रैल को भी मुख्यमंत्री धामी का चुनाव कार्यक्रम तय हो सकता है।मुख्यमंत्री धामी समान नागरिक संहिता लागू करने, मतांतरण रोकने को कठोर कानून बनाने और लैंड जिहाद रोकने को कड़ी कार्रवाई समेत अपने कठोर निर्णयों के बूते राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं।प्रदेश में एनडी तिवारी के बाद वह दूसरे मुख्यमंत्री हैं, जो लगातार चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।मुख्यमंत्री धामी के नाम उत्तराखंड से भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में सर्वाधिक राज्यों में चुनाव प्रचार करने का रिकार्ड भी है।भाजपा हाईकमान का उन पर भरोसा बढ़ने का ही परिणाम है कि उत्तराखंड में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी उनके चेहरे पर ही चुनाव लड़ने जा रही है।चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे धामीसोमवार को बंगाल में प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे वह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे।इसके बाद हेलीकाप्टर से बनगांव पहुंचेगे। वहां चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री धामी बगदा, बनगांव उत्तर, बनगांव दक्षिण और गायघाट विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।इसके बाद वह दोपहर दिल्ली के लिए वापसी करेंगे। मुख्यमंत्री धामी बुधवार को भी बंगाल में चुनाव प्रचार कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *