एशिया कप: मोहम्मद नबी की तूफानी पारी भी काम नहीं आयी

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से दी मात

अबु धाबी. श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। गुरुवार को अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के 11वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान कुसल मेंडिस ने नाबाद 74 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने एक-एक विकेट झटके। इससे पहले अफगानिस्तान के लिए नुवान तुषारा ने चार विकेट झटके थे जबकि दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेलालागे और दसुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।

अफगानिस्तान के लिए यह करो या मरो की स्थिति वाला मैच था। हालांकि, टीम इस मौके का भरपूर लाभ नहीं उठा पाई और मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं, श्रीलंका ने दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक और +1.546 के नेट रन रेट से सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसके साथ-साथ बांग्लादेश भी ग्रुप बी से सुपर-4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में पहुंचीं।

श्रीलंका की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी ही पहला विकेट गंवा दिया। पथुम निसंका सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने गेंदबाज़ी पर मुजीब उर रहमान के हाथों कैच कराया। दूसरा झटका कामिल मिश्रा के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद नबी ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। मिश्रा केवल 4 रन ही बना पाए। इसके बाद श्रीलंका की पारी को कुसल मेंडिस ने संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए और अपनी पारी में 10 चौके लगाए। उनके अलावा कुसल परेरा ने 28 रन, चरिथ असलंका ने 17 रन और कामिंदु मेंडिस ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *