एशिया कप : जापान ने चीनी ताइपे को हराया

राजगीर। जापान की हॉकी टीम ने बुधवार को हीरो एशिया कप 2025 में पांचवे से आठवें स्थान के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को हरा दिया।
आज यहां बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो एशिया कप 2025 के मुकाबले में जापान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 2-0 से शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही जापान ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर में र्योसूके शिनोहारा के किये गये दो गोलों की बदौलत से बढ़त बनाई और इसके बाद जापान की रक्षापंक्ति और गोलकीपर कुरोदा किशो ने अगले तीनों क्वार्टर में चीनी ताइपे को कोई गोल नहीं करने दिया।
जापान की टीम अब पांचवें और छठे स्थान के लिए सात सितंबर को होने वाले मुकाबले में चार सितंबर के मैच बंगलादेश बनाम कजाकिस्तान की विजेता टीम से खेलेगी। चीन ताइपे अब सातवें और आठवें स्थान के लिए चार सितंबर के मैच की हारी हुई टीम से खेलेगा। सातवें और आठवें स्थान के लिए मुकाबला छह सितंबर को खेला जायेगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *