नई दिल्ली एजेंसी। इजरायल और अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान पर किए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान ईरान ने इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुबैत समेत कई देशों पर मिसाइलें दाग दी। जिसके चलते तनाव और अधिक बढ़ गया है। बढ़ते तनाव के बीच ईरान की सरकारी मीडिया ने सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही ईरान में 40 दिन के शोक की घोषणा कर दी है। खामनेई की मौत के तुरंत बाद ईरान ने 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल ड्रोन से हमला किया
ट्रंप ने दावा किया खामेनेई की मौत हो गई है
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान के कुछ घंटों बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला की मौत हो गई है।





