नई दिल्ली. अफगानिस्तान में रविवार रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। NBC न्यूज के मुताबिक इसमें करीब 250 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 500 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिन्हें नांगरहार और कुनार प्रांतों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यह भूकंप भारतीय समयानुसार रात 12:47 बजे जलालाबाद के पास आया।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) धरती से 160 किमी नीचे था। इसके झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद और एबटाबाद तक महसूस किए गए।
पहले झटके के बाद लगातार आफ्टरशॉक्स आते रहे। इसमें 4.7, 4.3 औऱ 5.0 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।
इससे पहले अफगानिस्तान में 7 अक्टूबर 2023 को विनाशकारी भूकंप आया था। तालिबान सरकार ने इस भूकंप में 4 हजार मौतों का दावा किया था, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने 1500 मौतों की पुष्टि की थी।
अफगानिस्तान में ताकतवर भूकंपों का इतिहास रहा है। भूकंप के लिहाज से हिंदूकुश पर्वतमाला एक्टिव माना जाती है, जहां हर साल भूकंप आते हैं।
अफगानिस्तान, भारत और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच में स्थित है। ये फॉल्ट लाइन अफगानिस्तान के हेरात तक जाती है। प्लेट्स में हलचल होने पर भूकंप आता है।





