बता दें, अनन्या ने पीले रंग का बंधनी लहंगा सेट पहना, जिसमें रंग, टेक्सचर का शानदार तालमेल देखने को मिला। बंधनी जैसी पारंपरिक कला को इस लहंगे में मॉडर्न तरीके से पेश किया गया था। इसी वजह से ये उनपर काफी खूबसूरत लग रहा था।
इस लहंगे के साथ पहना गया ब्लाउज का डिजाइन सुंदर था। ब्लाउज का शेप बंधनी प्रिंट को पूरी तरह उभरने का मौका दे रहा है। इसका क्रॉप लेंथ लुक को हल्का, आरामदायक बना रहा है। ट्रेडिशनल लहंगे के साथ ऐसा मॉडर्न ब्लाउज इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि आज का इंडियन फैशन किस तरह परंपरा और ट्रेंड का संतुलन बना रहे हैं।
‘तू मेरी में तेरा, में तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के लिए अनन्या का यह लुक बेहदा सादगी भरा था। यह आउटफिट किसी हैवी स्टेज लाइटिंग के लिए नहीं, बल्कि दिन की रोशनी में नेचुरली चमकने के लिए डिजाइन किया गया था। यह लुक यूथफुल, फ्रेश और बिना ज्यादा तामझाम के नजर आया, जो आज के समय में मॉडर्न इंडियन ड्रेसिंग की पहचान बन चुका है।
एक्सेसरीज को अनन्या ने कम रखा। उन्होंने गोल्ड झुमके और उसी रंग की चूड़ियां पहनीं, जो आउटफिट के साथ अच्छे लग रहे थे। साथ ही हरियाली के बीच पोज देते समय झुमकों और चूड़ियों की हल्की-सी चमक लुक को अलग बना रही थी। इसके अलावा एक छोटी-सी बिंदी भी खास आकर्षण का केंद्र रही। यह बिंदी पूरे आउटफिट को ट्रेडिशनल जड़ों से जोड़ती है।





