उर्मिला सनावर को मिला यूकेडी डेमोक्रेटिक का साथ, अंकिता को न्याय दिलाने के लिए साथ देने का एलान

हरिद्वार।  जिला कारागार से रिहा होने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को यूकेडी डेमोक्रेटिक का साथ मिल गया है। पार्टी ने उनके चुनाव लड़ने की स्थिति में टिकट देने का एलान किया है। शुक्रवार को पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर समर्थन दिया।पार्टी नेता आशुतोष नेगी ने कहा कि उर्मिला के पास अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं। वह अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे। कहा कि उर्मिला को किसी भी तरह से परेशान किया गया तो पार्टी इसका विरोध करेगी। यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि उर्मिला चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं तो पार्टी उन्हें टिकट देगी। रिहाई के बाद उर्मिला सनावर यूकेडी डेमोक्रेटिक के कार्यकर्ताओं के साथ रानीपुर कोतवाली पहुंची और उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories