मंत्री रेखा आर्या का पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली

देहरादून । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर कई अहम खुलासे करेगी। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार वह पहले भी जेल जा चुका है।मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा है। यह बात उसने शादी के वक्त छुपाई थी। इसके बाद से वह मंत्री रेखा आर्या को लगातार प्रताड़ित भी करता आ रहा था।यही नहीं उसने धोखाधड़ी कर मंत्री रेखा आर्या को अपनी कंपनियों से बाहर भी कर दिया था। इसके लिए उसने उनके जाली हस्ताक्षर किए थे। इस प्राथमिकी की विवेचना के लिए एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। गिरधारी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ बरेली और अन्य जिलों में करीब 50 मुकदमें चल रहे हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories