पराग्वे में बड़ा सियासी उलटफेर: राष्ट्रपति पद से हटाए गए सैंटियागो पेना

असुनसियन: दक्षिण अमेरिका के पराग्वे में हुए एक बड़े सियासी उलटफेर में राष्ट्रपति सैंटियागो पेना (Santiago Pena) को पद से हटा दिया गया है. उनके स्थान पर उपराष्ट्रपति पेड्रो एलियाना (Pedro Alliana) को सत्ता की कमान सौंपी गई है. राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को पद से हटाए जाने के बाद उन्हें हिरासत में लेने का आदेश दिया गया है.पराग्वे में बड़ा सियासी उलटफेर एक बड़े बैंकिंग संकट के बाद हुई, जिसके बाद पराग्वे की सीनेट ने राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को पद से हटाने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया. उन पर उएनो बैंक के डूबने से जुड़े कथित कदाचार के आरोप थे. सीनेट में उपस्थित सभी 44 सीनेटरों ने इसके पक्ष में मतदान किया.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories