रिलीज होते ही ‘रामायण’ ने मचाया तहलका, पहले दिन कमाए 64.85 करोड़

नई दिल्ली, एजेंसी। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। रिलीज से पहले हुई शानदार एडवांस बुकिंग और फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का असर पहले दिन की कमाई में भी दिखाई दिया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यह 2026 में रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, इतनी शानदार शुरुआत के बावजूद फिल्म प्रभास की ‘आदिपुरुष’ के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रही।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *