ओडिशा में भूस्खलन: सोते-सोते काल के गाल में समा गया पूरा परिवार

भुवनेश्वर।  ओडिशा के गंजाम जिले के भूस्खलन प्रभावित घिड़ीपाबली गांव में गुरुवार को पांच और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही गांव में मरने वालों की संख्या सात हो गई है, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं। ये सभी 28 अक्तूबर को आए चक्रवात अर्नब और उसके बाद हुई बाढ़ व भूस्खलन की चपेट में आए थे। कंधमाल के जिला कलेक्टर वेदभूषण ने बताया कि गुरुवार को दिन में दो शव मिले थे, जबकि तलाशी अभियान खत्म होने तक तीन और शव बरामद किए गए।बरामद किए गए पांचों शव एक ही परिवार के सदस्यों के थे। इनमें 25 वर्षीय बिजया प्रधान, उनकी 27 वर्षीय पत्नी भूमिका, सात साल का बेटा अरुणा, छह साल की बेटी बिजयालक्ष्मी और एक साल की बेटी बागरी शामिल हैं। परिजनों ने घटनास्थल पर ही अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। प्रशासन ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए अंतिम संस्कार में मदद की। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और मृतकों के परिजनों को जरूरी मुआवजा दिया जाएगा।




Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *