धरती से टल गया खतरा, आसमान से गिरा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप

नई दिल्ली, एजेंसी। NASA का 22 साल पुराना स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप बुधवार को इंडोनेशिया के ऊपर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जलकर नष्ट हो गया. इसके साथ ही ब्रह्मांड के सबसे शक्तिशाली विस्फोटों का अध्ययन करने वाले इस मिशन का अंत हो गया. 2004 में लॉन्च किए गए इस टेलीस्कोप को केवल दो साल के मिशन के लिए बनाया गया था, लेकिन इसने 22 साल तक काम किया. NASA ने इसे बचाने और इसकी उम्र बढ़ाने की कोशिश भी की थी, लेकिन अंतरिक्ष में भेजा गया रेस्क्यू यान अनियंत्रित होकर घूमने लगा, जिससे अभियान नाकाम हो गया. इस टेलीस्कोप ने करीब 7,000 वैज्ञानिक शोध पत्रों में योगदान दिया.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *