आज प्रदेश में तीखे तेवर दिखाएगा चक्रवात अर्नब, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली, एजेंसी। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बृहस्पतिवार को काशी से अयोध्या और गोरखपुर से मेरठ तक मौसम ने करवट ली। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो कहीं घने बादलों ने धूप रोक दी। इससे तापमान गिरा और ठंड का अहसास बढ़ गया। शुक्रवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में सुबह से गहरे बादल छाए हुए हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, तराई के छह जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी के नौ जिलों में ओले गिरने के आसार हैं। प्रदेश के 50 जिलों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *