चक्रवात अर्नब का हिमाचल में दिखेगा असर, छह जिलों के लिए अलर्ट

 शिमला। चक्रवाती तूफान अर्नब ने बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और पुडुचेरी के यानम के बीच तट पर दस्तक दी। इसके कारण तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं चक्रवाती तूफान अर्नब का असर हिमाचल प्रदेश के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। इस दौरान शिमला, मंडी और सोलन सहित कई क्षेत्रों में बारिश, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 29 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है।  गुरुवार को छह जिलों और शुक्रवार को पांच जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है। 1 नवंबर से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।  

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *