खानपुर विधायक उमेश कुमार का बड़ा एलान, कल सदन से देंगे इस्तीफा

भराड़ीसैंण । खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। कल बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ हमने कंधे से कंधा मिलाया लेकिन राज्य के भ्रष्टाचार से लेकर हरिद्वार में किसानों की समस्या तक विपक्ष ने कभी साथ नहीं दिया। अगली बार खुद जैसे दो-चार चेहरों के साथ सदन में पहुंचने की ख्वाहिश जताई।मीडिया से बातचीत में उमेश कुमार ने कहा कि एक निर्दलीय के तौर पर मुझे खानपुर की जनता ने हरिद्वार जनपद से चुनकर भेजा था। साढ़े चार साल तक हम जब भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर, किसानों की लड़ाई को लेकर हमने विपक्ष की तरफ उम्मीदों से देखा कि शायद अब ये बेंच बजाएंगे, हमारे साथ खड़े होंगे, हमारा समर्थन करेंगे तो हमारे हाथ सिर्फ निराशा लगी। विपक्ष के हर मुद्दे पर वेल में बैठने से लेकर सदन के भीतर उनके साथ रात को सोने तक, हम उनके साथ रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *