अमेरिकी सांसदों की बैंकों, बंदरगाहों और कंपनियों को चेतावनी

वॉशिंगटन। अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने बैंकों, बंदरगाह प्राधिकरणों और ईंधन वितरकों को चेतावनी दी है कि रूस से डीजल आयात की सुविधा देने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई और कांग्रेस की जांच का सामना करना पड़ सकता है।सांसदों ने प्रमुख वित्तीय संस्थानों, बंदरगाहों और ईंधन वितरक कंपनियों के प्रमुखों को लिखे पत्रों में कहा कि अमेरिकी कानून का उल्लंघन करते हुए आयात में मदद करने वाली कंपनियों पर आपराधिक और दीवानी कार्रवाई हो सकती है।यह चेतावनी ऐसी खबरों के बीच आई है कि रूसी डीजल की खेप अमेरिकी तटों की ओर बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी महीने की शुरुआत में रूस को अमेरिका समेत वैश्विक बाजारों में डीजल की आपूर्ति करने की छूट दी थी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *