बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और गहरा होकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सोमवार को मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार, 26 अक्टूबर को आसमान में हल्के बादल छाए रहने से लेकर मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में रोज की तरह ही मौसम रहेगा। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *