भराभराकर गिरी कई मंजिला निर्माणाधीन इमारत, मची अफरा-तफरी

नैरोबी।केन्या की राजधानी नैरोबी के एक व्यस्त व्यावसायिक इलाके में शुक्रवार को एक ऊंची इमारत ढह गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।यह इमारत नैरोबी के ईस्टले इलाके में एक व्यस्त व्यावसायिक सड़क के किनारे निर्माणाधीन थी। इस इलाके में हजारों व्यापारी और स्थानीय निवासी अक्सर मौजूद रहते हैं।नैरोबी के पुलिस प्रमुख ईसा मोहम्मद ने बताया कि इमारत में 10 से अधिक मंजिलों का निर्माण किया जा रहा था। बचाव अभियान में बाधा आई, क्योंकि आसपास की दुकानों में लूटपाट शुरू करने वाले लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिसकर्मी घटनास्थल को खाली कराने और आपातकालीन बचाव दलों के लिए रास्ता सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे थे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *