वाशिंगटन। अमेरिका में नौकरी करने का सपना देख रहे भारतीयों और वहां काम कर रही भारतीय आईटी कंपनियों के लिए वीजा नियमों में बदलाव चिंता की वजह बना हुआ है। अमेरिकी सरकार ने विदेशी कर्मचारियों से जुड़े नियमों में सख्ती की है और कई बड़ी आईटी कंपनियों पर भी कार्रवाई की है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका के इन फैसलों का निशाना भारतीय पेशेवर हैं? हाल ही में भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इस आशंका को खारिज किया है। उनका कहना है कि इन बदलावों का मकसद भारत को निशाना बनाना नहीं, बल्कि अमेरिकी कर्मचारियों और देश के हितों को प्राथमिकता देना है। रूबियो ने दावा किया है कि ये नियम दुनिया के सभी देशों पर लागू होते हैं।





